टीकमगढ़: कलेक्टर को बुलाओ!” भूखी-प्यासी आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा, महिला हुई बेहोश
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। कलेक्टर को ज्ञापन देने की जिद पर अड़ी महिलाओं ने मुख्य गेट पर बैठकर जमकर नारेबाजी की, जिससे आवाजाही प्रभावित रही।प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया, जबकि दूसरी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। एक महिला का बीपी भी बढ़ गया।