खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु आज औचक निरीक्षण एवं छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा किया गया।अभियान के दौरान भारत बेकरी,गुमला बेकरी एवं मुन बेकरी सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता,स्वच्छता की जांच की।