रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के नोनिया टील्हा ओवरब्रिज के समीप
रफीगंज थाना क्षेत्र के नोनिया टील्हा ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को एक महिला से 40 हजार रुपये की झपटमारी का मामला सामने आया है। संध्या 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मुशरत खातून, पति सराफत हुसैन, निवासी मिर्जा खैरा, औरंगाबाद एवं वर्तमान पता नोनिया टील्हा के बैंक से पैसे निकाल कर लौट रही थी घटनास्थल के समीप बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और थैला छीनकर भाग गए।