लोहरदगा: धरती आबा के आदर्शों को अपनाकर ही समानता, न्याय और विकास का सपना होगा साकार, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव।
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उरांव ने शंख नदी स्थित, पुराना समाहरणालय परिसर एवं पुराना नगर पालिका परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।