कोल: हैबिटेट सेंटर में प्रभारी मंत्री ने आपदा राहत के तहत 3 परिवारों को प्रदान किए ₹8.05 लाख की धनराशि के चेक
Koil, Aligarh | May 26, 2025 आपको बता दे उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास व चीनी मिलें और जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सोमवार को कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में जिले में दैवीय आपदा जैसे कि आंधी, तूफान, वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता स्वरूप मुआवजा राशि के चेक वितरित किए।