कोल: SSP कार्यालय पर बड़ी तादाद में सपा, कांग्रेस/AIMIM के कार्यकर्ता पहुंचे, धक्का-मुक्की में गिरे सपा के पूर्व विधायक
Koil, Aligarh | May 26, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय पर सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे बड़ी तादाद में सपा,कांग्रेस और AIMIM के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां धक्का मुक्की के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीरेश यादव जमीन पर गिर गए। जिनको मौके पर मौजूद पुलिस ने हाथ पकड़ कर उठाया।