चिनिया: 6 महीने से सूखी जल मीनार, प्यासे गांव वाले, प्रशासन से लगाई गुहार!
Chinia, Garhwa | Apr 5, 2026 चिनीयां प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेताडकला के कठौतिया गांव में साल 2021 में मुखिया फंड से लगाई गई जल मीनार पिछले 6 महीनों से खराब होकर बंद पड़ी है। इस वजह से गांव के करीब 25 से 30 घरों के लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। रविवार दोपहर के 1:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि पहले इसी जल मीनार से पूरे मोहल्ले को पानी मिलता था, लेकिन खराब होने के ब