दीपका: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार, जातिसूचक गाली देने का भी आरोप, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Dipka, Korba | Jun 26, 2026 कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंची और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। पीड़िता ने मामले में पुलिस की कथित ढिलाई पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान निखिल रजक नामक युवक से एक सहेली के