पूर्णिया पूर्व: नया टोला रामपुर के समीप बांस के सहारे लटक रहा बिजली तार, ग्रामीणों ने जताई दुर्घटना होने की आशंका #jansamasya
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत नया टोला गांव के समीप बांस बल्ले के सहारे 11हजार वोल्ट की बिजली तार लटक रही है।जिससे ग्रामीणों ने घटना होने की आशंका जतायी है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से यह बिजली तार बांस बल्ले के सहारे हीं लटक रही है।जिससे कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है।इस पर बिजली विभाग को संज्ञान लेने की जरूरत है।