पूर्णिया पूर्व: कुमड्डी गांव से मोबाइल और ₹1 लाख 5 हजार की नगद चोरी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
कुमड्डी गांव से बीती देर रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा खोलकर 1 लाख 5 हजार रु नकद व एक मोबाइल की चोरी कर ली।मामले में पीड़ित अब्दुल मतीन ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत किया है।वहीं पीड़ित ने बताया कि हम घर मे सो रहे थे,इसी बीच अज्ञात चोर घर मे घुसकर मेरे बिस्तर से अलमीरा का चाभी निकाल कर अलमीरा में रखे नकद 1लाख 5 हजार रु व मोबाइल की चोरी कर ली।