पूर्णिया पूर्व: रजीगंज में 28 मई से प्राण प्रतिष्ठा व राम कथा के लिए बैठक आयोजित
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत स्थित रजीगंज गांव में आगामी 28 मई से 7 जून तक आयोजित होने वाले मां दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा व श्री राम कथा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कई तरह की चर्चाएं की गई।