पूर्णिया पूर्व: के0हाट थाना ने 317.30 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के के०हाट थाना प्रातः गश्ती पदाधिकारी, गश्ती के क्रम ग्रीन पार्क से 100 मीटर पहले रंगभूमि मैदान के पास पहुँचे जहाँ एक चार पहिया वाहन सड़क के किनारे खड़ी थी। पुलिस पदाधिकारी जब गाड़ी के पास पहुँचे तो उस गाड़ी से एक व्यक्ति निकल कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।