शाजापुर: शाजापुर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका का अभियान जारी, लोगों को किया जा रहा जागरूक
शहर में नगर पालिका द्वारा एक बार फिर प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर पहल शुरू की गई। दरअसल शहर में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए कचरा गाड़ी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।आदित्य नगर की पांचवी नंबर की गली में मांगलवार सुबह 9 बजे कचरा गाड़ी के साथ आए स्वच्छता शाखा से राजकुमार अकेला लोगों से अपील करते हुए कहा कि खरीदारी के समय झोले का उपयोग करे।