रुदौली: आर्थिक तंगी के चलते कुवैत में कमाने गए वाजिदपुर निवासी मो. अली की हार्ट अटैक से हुई मौत, 4 दिन बाद शव पहुंचा, मचा कोहराम
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर गांव की है जहां निवासी मोहम्मद अली पुत्र अल्ताफ आर्थिक तंगी के चलते कुवैत में प्राइवेट नौकरी के लिए गया हुआ था, जहां पर बीते चार दिन पहले हार्ट अटैक से उसकी मौत होने की बात सामने आ रही है, बुधवार की दोपहर में कुवैत से 4 दिन बाद मोहम्मद अली का शव गांव पहुंचा तो मानों कोहराम मच गया, लोगों ने आर्थिक सहायता की मांग किया है।