मंडी: मंडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के इस्तीफे के बाद रूठे चौधरी को मनाने में जुटी कांग्रेस
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के अगले सियासी कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। उनके भाजपा में शामिल की भी अटकलें जोरों पर हैं। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रूठे चौधरी को मनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह और प्रकाश चौधरी के बीच में दूरभाष पर लंबी बात हुई है।