मंडी: निर्वाचन से जुड़े जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए लगी कार्यशाला,एडीसी राठौर ने की अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को मंडी में चुनावों को लेकर गठित समितियों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला लगाई। इसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन में उनकी भूमिका और दायित्वों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने की।