मंडी: उपायुक्त का गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल,अपूर्व देवगन ने ली जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सीएमओ सभागार में जिला टास्क फोर्स और जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल दिया।उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों से एकीकृत प्रयासों का आह्वान किया।