मंडी: चामुंडा इलेवन ने शुक्रवार को जीती मंडी की पंडोह प्रीमियर क्रिकेट लीग, थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट ने किया समापन
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 इस लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को चामुंडा इलेवन और घट्टा इलेवन के बीच खेला गया। चामुंडा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी घट्टा इलेवन की टीम मात्र 116 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह इस मैच को चामुंडा इलेवन ने 27 रनों से अपने नाम कर लिया।