जांजगीर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के लिए 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 159 कार्यों का लोकार्पण और 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय एवं ग्रामीण अधोसंरचना सुविधाओं का विस्तार होगा और जिले के विकास को नई गति मिलेगी।