गंगधार: गंगधार में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड ने चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
गंगधार में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल प्रखंड ने चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों बताया गया कि क्षेत्र के कुमठिया की चारागाह की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है ग्रामीणों को पशुओं को चराने के लिए कोई जगह नहीं बची, जिसे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।