बिहारीगंज: गमैल पंचायत में बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बिहारीगंज प्रखंड के गमैल पंचायत में बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। गृहस्वामी गोपाल मिश्र सहरसा गए हुए थे। लौटने पर घर की खिड़की का ग्रील टूटा और सामान बिखरा मिला। चोर डेढ़ लाख नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती साड़ियां लेकर फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी।