इटावा: चौबिया पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा
Etawah, Etawah | Apr 8, 2025 एसएसपी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे कार्यालय पर खुलासा कर बताए कि चौबिया पुलिस ने बीती रात्रि कटैया पुल के पास चेकिंग के दौरान एक अंतर्जनपदीय पिकअप वाहन सवार अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अभिषेक पुत्र गिरीशचन्द्र कन्नौज घायल हो गया जबकि उसके साथी सुशील को बाद में घेरकर पकड़ा।