इटावा: हवेलिया गाँव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, परिजन लेकर पहुँचे अस्पताल
Etawah, Etawah | Apr 8, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के हवेलिया गांव की रहने वाली 25 वर्षीय काजल पत्नी दिलाशाराम ने सोमवार देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु कर पुलिस को मामले की जानकारी दी हैं।