शिवपुरी नगर: मायापुर थाना क्षेत्र में भैंसों के मालिकाना हक पर अनोखा विवाद, दो पक्ष एसपी दरबार पहुंचे, लगाए आरोप
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में दो भैंसों के मालिकाना हक को लेकर विवाद अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच गया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दोनों पक्ष अलग-अलग आवेदन लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे पर भैंस चोरी, पुलिस से सांठगांठ, धमकी देने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।