दमोह: कलेक्टर के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में अतिरिक्त ओपीडी पर्ची काउंटर किया गया शुरू
Damoh, Damoh | Apr 2, 2024 कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने गत दिनों जि.चिकित्सालय का जायजा लिया था। जिसमें ओपीडी पर पर्ची बनने में बिलंव होने पर एक अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिये थे, इसी क्रम में जि. चिकित्सालय में अतिरिक्त ओपीडी काउंटर शुरू किया गया है। ताकि मरीजों को ज्यादा देर गर्मी में लाइन में खड़ा न रहना पड़े। ओपीडी काउंटर पर ठीक नौ बजे से पर्ची बनना भी सुनिश्चित की जा रही है।