तिसरी: मोहर्रम को ले तिसरी थाना में हुआ शांति समिति की बैठक
Tisri, Giridih | Jun 20, 2026 आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर तिसरी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर ने की।बैठक में तिसरी, पलमरुआ, बेलवाना, गोलगो, गुमगी सिंघो सहित कई क्षेत्र के कमिटी सदस्य और दोनों समुदायों के गणमान्य उपस्थित थे।