रोहतक: रोहतक पुलिस ने कानून व्यवस्था के लिए कराया दंगा निरोधक अभ्यास
Rohtak, Rohtak | Sep 28, 2026 रोहतक पुलिस लाइन में सोमवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी थाना, चौकी और पुलिस अधिकारी सहित जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने का विशेष अभ्यास कराया गया, ताकि पुलिस कानून व्यवस्था की विकट परिस्थितियों से निपट सके।