लोहरदगा: बकरियां चराने गया युवक चेकडैम में डूबा, गहरे पानी में डूबने से मौत, कपड़ों से हुई पहचान
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जोरी-जनवल सीमांत स्थित नदी के चेकडैम में मंगलवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोरी ग्राम निवासी 20 वर्षीय दिलशाद अंसारी पिता सयुब अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दिलशाद अंसारी मंगलवार को बकरियां चराने के लिए नदी किनार