तिल्दा: बहेसर में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने नशे की हालत में दिया घटना को अंजाम
Tilda, Raipur | Apr 30, 2026 तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बहेसर में एक मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ राजा ग्राम बहेसर निवासी को हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन शाम तक आरोपी के बारे में पुलिस ने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है जबकि ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे में था मासूम के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है