चौपारण: चौपारण थाना प्रभारी की पहल: एनएचएआई कर्मियों के साथ बैठक, सड़क सुरक्षा पर महत्वपूर्ण निर्णय
चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने NHAI कर्मियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि कल से सड़क पर कटिंग और यातायात में बदलाव किया जाएगा। स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपायों की व्यवस्था होगी।थाना प्रभारी ने लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी और लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की।