चौपारण: चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर ज़ोर
चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न चौपारण थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने पूजा पंडालों में बिजली, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और साफ-सफाई की व्यवस्था पर जोर दिया। डीजे पर प्रतिबंध और अफवाहों से बचने की अपील की गई।