चौपारण: चौपारण ब्लॉक मोड़ पर रोड कंपनी की लापरवाही, ईंट का टुकड़ा बना दुर्घटना का कारण
चौपारण (हजारीबाग):चौपारण ब्लॉक मोड़ पर रोड कंपनी की लापरवाही सामने आई है। सड़क पर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद ईंट का बड़ा टुकड़ा बीच सड़क पर ही पड़ा हुआ है। चार दिन बीत जाने के बाद भी इसे नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके संबंधित कंपनी और प्रशासन की ओर से स्थिति सुधारने की कोई पहल नहीं की गई है।