चौपारण: चौपारण मस्जिद के पास गड्ढे में फंसी कार, ताजपुर गली में लगा जाम
चौपारण मस्जिद के पास गड्ढे में फंसी कार, ताजपुर गली में जाम। चौपारण (हजारीबाग):एनएचएआई द्वारा सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में एक कार फंस गई। घटना मस्जिद के पास की है, जिसके बाद ताजपुर गली में जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिससे रोजाना हादसे का खतरा बना रहता है।