जांजगीर: हसदेव नदी की सफाई की मांग तेज, भाजपा नेता ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी की बिगड़ती स्थिति को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पांडेय ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नदी को औद्योगिक प्रदूषण, अवैध उत्खनन और अतिक्रमण से बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। हसदेव सेवा प्रकल्प के माध्यम से पहले भी सफाई के लिए रैलियां और जागरूकता अभियान चलाए गए थे।