चन्द्रपुरा: जेएल केएम पार्टी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्यकर्ताओं ने सिंधु कान्हू चौक में सांसद ढुलू महतो का पुतला फूंका
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के प्रति धनबाद सांसद ढूल्लू महतो द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर चंन्द्रपुरा प्रखंड के कार्यकताओं आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित कार्यकताओं ने दुगदा स्थित सिध्दु - कान्हु चौक में सांसद ढूल्लू महतो का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकताओं ने सांसद के प्रति जमकर नारेबाजी की