श्री गंगानगर: सीटू मजदूरों ने मनाया 56वां सीटू स्थापना दिवस, 10 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 30, 2026
सीटू मजदूर देव नगर स्थित मजदूर भवन में इकट्ठा हुए। जहा पर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे सीटू का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। सीटू जिला महासचिव कामरेड हरकेवलदीप सिंह ने मजदूर भवन में सीटू का झंडारोहण किया गया। सीटू के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की गई। कामरेड ने कहा कि देश के दस बडे मजदूर संगठनों ने सीटू की भूमिका बडी गौरवमयी व संघर्षशील रही है।