शिकोहाबाद: दस दिन से गांव में अंधेरा, किसान नेताओं संग ग्रामीणों ने माधौगंज विद्युत फीडर पर किया हंगामा
शिकोहाबाद क्षेत्र के गाँव नंगला कांस में बकाया बिल के नाम पर 10 दिन से बिजली काटे जाने से गुस्साए ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने माधवगंज विद्युत फीडर पर जमकर हंगामा किया। भाकियू नेताओं और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग जाम कर दिया।