बिंदकी: सरकंडी गांव में हुई मारपीट के मामले में एक युवक की हालत नाजुक, मां ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के सरकंडी गांव में 19 अप्रैल 2026 की रात को मारपीट की घटना में एक पक्ष से मनमोहन तथा दूसरे पक्ष से गिरिजा शंकर घायल हो गए थे। जिसमें गंभीर घायल मनमोहन का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हालत नाजुक बताई जाती है। इस मामले में मनमोहन की मां ने मंगलवार की सुबह 5 बजे पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।