कटंगी: धोबीटोला माल के स्कूलों की छतों से टपक रहा बारिश का पानी, खतरे में 63 बच्चों का भविष्य
तहसील मुख्यालय कटंगी के अंतिम गांव लिंगापौनार से लगे विकासखंड कुरई के ग्राम धोबीटोला माल में संचालित शासकीय उन्नयन माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला की जर्जर इमारतें बारिश में बच्चों के लिए खतरा बन गई हैं। एक दशक पहले बनी इन स्कूलों की छतों से बारिश का पानी रिस रहा है और प्लास्टर गिर रहा है, जिससे अध्ययन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।