गुना नगर: मौसम विभाग के सामने कैंट गुना में पत्रकार भवन का हुआ भूमि पूजन, ज़िले के पत्रकार हुए शामिल
गुना जिले के पत्रकारों को निजी पत्रकार भवन जल्द मिलेगा। 24 अप्रैल को मौसम विभाग के सामने कैंट में पत्रकार भवन का विधि विधान से भूमि पूजन हुआ। प्रेस क्लब समिति गुना के अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा ने बताया, समाज सेवी संजय शर्मा ने भूमि पूजन किया। स्वर्गीय देवेंद्र सिंह लोढ़ा एवं उनकी पत्नी मधुरानी लोढ़ा की स्मृति में पत्रकार भवन बन रहा है।