गुना नगर: शासकीय उमावि झागर में नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियां जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक और चित्रकला कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा छात्रों और उनके परिवारों को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए प्रेरित किया गया।