गुना नगर: हनुमान चौराहे पर नगर पालिका गुना ने वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाकर किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
गुना में हनुमान चौराहे पर नगर पालिका ने वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया। गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में मतदाताओं को 7 मई 2024 को मतदान दिवस पर अधिक से अधिक अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। इसी दौरान जल संरक्षण की सेल्फी बनाकर नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।