गुना नगर: कक्षा 12वीं में टेलर मां की बेटी ने ज़िले में किया टॉप, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम किए जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 24 अप्रैल को शाम 4:00 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित किए है। गुना के कुसमोदा निवासी विशाखा ओझा ने 481 अंक प्राप्त कर कक्षा 12वी में जिले की टॉपर बनी है। जिले के 52 परीक्षा केंद्रो पर 12,013 छात्रो ने 12वी की परीक्षा दी थी। कुल 69.68% विद्यार्थी पास हुए। 75.82% छात्राएं और 64.52% छात्र पास हुए है।