गुना नगर: कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित,12 बी मे कुशमौदा निवासी विसाखा ने किया टॉप
गुना आज माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। गुना में कक्षा 10 का परिणाम 56.36% और कक्षा 12 का 69.68% रहा। जिले में कुल 13209 कक्षा 10 छात्रों में से 13126 ने परीक्षा दी, जिनमें 7399 पास हुए। कक्षा 12 में 9231 छात्रों में से 9195 सम्मिलित हुए, जिनमें 6407 पास हुए। छात्रा विसाखा ओझा ने 12वीं में टॉप किया।