लखीमपुर: संकटा देवी चौराहे के विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क किनारे गड्ढे में घुसी कार, सड़क पर लगा जाम
लखीमपुर शहर के संकटा देवी चौराहे के विशाल मेगा मार्ट के सामने बुधवार को एक एक कार जलभराव होने के कारण गड्ढे में घुस गई है। विशाल मेगा मार्ट के सामने हुए जलभराव के कारण कार चालक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और कार गड्ढे में फंस गई है। गड्ढे में फंसी कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे गड्ढे में फंसी कार को निकालने के दौरान जाम लग गया है।