लखीमपुर: भरतपुर गांव में जंगली जानवर के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने बाघ के हमले से मौत की कही बात
शारदा नगर थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में जंगली जानवर के हमले से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुतान रविवार दोपहर घर से खेत में घास काटने के लिए गया था। जिसके बाद से वह लापता था। पुतान का शव मंगलवार को खेत के किनारे से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में मातम का माहौल है। मृतक के परिवार वालों ने बाग के हमले से मौत की बात कही है।