लखीमपुर: सैदीपुर गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी महिला पर सुलह समझौता करने का बना रहा दबाव
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी एक महिला के साथ देवरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते 3 सितंबर 2024 को छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने बीते 4 सितंबर 2024 को सुन्द्ररवल पुलिस चौकी में लिखी शिकायत की थी। आरोपी पीड़ित महिला पर सुलह समझौता करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने आज एसपी से शिकायत की है।