लखीमपुर: चहमलपुर गांव के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का मिला शव इलाके में फैली सनसनी
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चहमलपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त में लगी हुई है।मृतक के शव के पास एक जहरीले पदार्थ की खाली शीशी बरामद हुई है।