लखीमपुर: बाढ़ की त्रासदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में किया सम्मानित
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियो, वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, वॉलिंटियर्स व नाविक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।