जगदलपुर: प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिला बाल विकास विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते फूंका गृहमंत्री का पुतला
बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में बस्तर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा,बीते दिन दुर्ग में हुए 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी,प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध,लचर कानून व्यवस्था के विरोध में पुतला दहन किया।